सोमवार, 21 मार्च 2011

वास्तु दोष दूर करेंगे नक्काशीदार बर्तन


भारतीय कला जहाँ एक ओर वैज्ञानिक और तकनीकी आधार रखती है, वहीं दूसरी ओर भाव एवं रस को सदैव जीवंत रखती है। आजकल घर के कामकाज में प्रयोग होने वाले बर्तनों पर अब वैज्ञानिक दृष्टिकोण से नक्काशी की जाने लगी है।

इन कुछ खास बर्तनों में पीतल के बर्तन घर का वास्तुदोष दूर करेंगे। इन बर्तनों की नक्काशी इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। इसके अलावा इनके आकार पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है। साथ ही यह भी बताया जाता है कि घर के किस हिस्से में रखने पर वास्तुदोष कम होगा।

पीतल के बर्तन वैसे भी शुभ माने जाते हैं। पीतल के बड़े आकार के इन बर्तनों पर भगवान के सूक्ष्म रूप की नक्काशी की गई है जो काफी शुभ मानी जाती है। यह सूक्ष्म नक्काशी वास्तुदोष को दूर कर घर को सुख-समृद्धि से भर देती है। इन्हें घर की दीवारों और दरवाजों पर रखा जाता है।

वैज्ञानिक दृष्टि से ये बर्तन इतने शुभ हैं कि लोग इनमें गेहूँ-चावल भरकर अपने घरों में रखते हैं। इससे घर में धन-धान्य की बरकत बनी रहती है। अधिकतर लोग इन बर्तनों को कला की दृष्टि से भी खरीदते हैं। वर्तमान में बाजार में वास्तुनुरूप उपलब्ध इन बर्तनों पर कारीगरी का अद्भुत नमूना देखते ही बनता है।


सौजन्य से - वेबदुनिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts with Thumbnails